विवाद सुलझाने को लेकर हुई पंचायती में मारपीट, मामला दर्ज

Updated at : 24 Apr 2024 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
विवाद सुलझाने को लेकर हुई पंचायती में मारपीट, मामला दर्ज

दोनों पक्षों ने शिकायत देकर एक दूसरे पर मामला दर्ज करवाया है.

विज्ञापन

नारायणपुर. आपसी विवाद के बाद हुई कहा सुनी को सुलझाने के लिए पंचायती हो रही थी, लेकिन मारपीट हो गयी. मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव का है. मारपीट के बाद दोनों पक्ष ने शिकायत देकर एक दूसरे पर मामला दर्ज करवाया है. प्रथम पक्ष के जगदीशपुर गांव के रमेश राणा ने नारायणपुर थाने में आवेदन देकर बताया कि गांव के विजय तुरी से 19 अप्रैल को विवाद हो गया था, जिसकी पंचायती 24 अप्रैल को पंचायत जनप्रतिनिधि के सामने हो रही थी. मेरा पक्ष सुन ही जा रहा था कि जगदीशपुर गांव के ही विजय तुरी, राजेश तुरी, अजय तुरी, संजय तुरी, प्रेम तुरी, विशाल तुरी एवं रोहित तुरी एकमत होकर गाली गलौज एवं मारपीट करने लगे. हम लोगों उनका विरोध किया तो विजय तुरी व राजेश तुरी ने मारपीट शुरू कर दिया. मामले में नारायणपुर थाना कांड संख्या 34/24 दर्ज किया गया है. दूसरे पक्ष के विजय तुरी ने थाने में आवेदन देकर बताया कि गांव की रमेश राणा, जगन्नाथ राणा, मोहन राणा, तुलसी राणा और विनोद राणा ने पंचायती में मुझे और मेरे भाइयों के साथ मारपीट की है. पुलिस ने थाना कांड संख्या 35/24 में मामला दर्ज कर दोनों पक्षों की कार्रवाई को लेकर जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola