विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त छात्राओं को मिला प्रमाण-पत्र

Published by : UMESH KUMAR Updated At : 22 May 2026 6:57 PM

विज्ञापन

जामताड़ा. मुख्यमंत्री सारथी योजना अंतर्गत मेगा स्किल सेंटर में शुक्रवार को प्लेसमेंट ड्राइव एवं प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामताड़ा. मुख्यमंत्री सारथी योजना अंतर्गत मेगा स्किल सेंटर में शुक्रवार को प्लेसमेंट ड्राइव एवं प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त कर सफलतापूर्वक कोर्स पूर्ण करने वाली छात्राओं जामी आरा, खुशबू खातून, पूजा कुमारी, सुमिता कुमारी, प्रिया भंडारी, पूजा रजक, बतिया कुमारी एवं मुस्कान परवीन को प्रमाण-पत्र दिया गया. प्लेसमेंट ड्राइव में स्थानीय कंपनियों के साथ-साथ बाहर से कई नियोक्ताओं ने भाग लिया. प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर बबली कुमारी ने कहा कि आज के समय में कौशल प्रशिक्षण छात्राओं के भविष्य को नयी दिशा देने का काम कर रहा है. यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर कई छात्राएं नौकरी और स्वरोजगार से जुड़ रही हैं, जो दूसरी बेटियों के लिए भी प्रेरणा है.

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola