पुलिस ने 110 लीटर देसी महुुआ शराब किया जब्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 May 2024 11:32 PM
अंगुठिया-बाबूपुर मुख्य मार्ग पर उत्तमडीह के पास कई लोग साइकिल पर प्लास्टिक के जार में शराब बेचने के लिए कुंडहित की ओर जा रहे
फतेहपुर. फतेहपुर पुलिस ने सोमवार को छापेमारी कर 110 लीटर देसी महुआ शराब जब्त किया है. थाना प्रभारी बिहारी मरांडी ने बताया कि सूचना मिली थी कि अंगुठिया-बाबूपुर मुख्य मार्ग पर उत्तमडीह के पास कई लोग साइकिल पर प्लास्टिक के जार में शराब बेचने के लिए कुंडहित की ओर जा रहे हैं. पीछा करने पर दूर से ही पुलिस की गाड़ी देखकर सभी लोग साइकिल से देसी महुआ शराब से भरा प्लास्टिक का जार उतार कर भाग गये, जिसे जब्त कर थाने लाया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










