फतेहपुर प्रखंड में 60 घंटे से है ब्लैक आउट, उपभोक्ता परेशान

Updated:
विज्ञापन
फतेहपुर प्रखंड में 60 घंटे से है ब्लैक आउट, उपभोक्ता परेशान

फतेहपुर. प्रखंड के चापुड़िया, पालाजोरी, धसनियां पंचायत के दर्जनों गांवों में पीएचडी फीडर जामताड़ा से बिजली मिलती है. जहां विगत 60 घंटे से ब्लैक आउट है.

विज्ञापन

फतेहपुर. प्रखंड के चापुड़िया, पालाजोरी, धसनियां पंचायत के दर्जनों गांवों में पीएचडी फीडर जामताड़ा से बिजली मिलती है. जहां विगत 60 घंटे से ब्लैक आउट है. मंगलवार दोपहर बाद से लोगों ने बिजली का दर्शन ही नहीं किया है. इस बाबत ग्रामीण कुंदन चौधरी, संदीप यादव, चंदन चौधरी, त्रिपुरारी चौधरी, अभिमन्यु चौधरी, पिंटू यादव आदि ने बताया मंगलवार की दोपहर से जो बिजली कटी है, वह गुरुवार शाम तक नहीं जल सकी है. गौरतलब हो कि तार का टूटना और पोल का गिरना आम बात हो गयी है. बिजली आपूर्ति नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई पर सर्वाधिक असर पड़ रहा है. दूरसंचार सेवाएं भी पूरी तरह बाधित है. अंधकार में जीने को विवश लोग आक्रोशित हैं. वहीं बुधवार शाम को आई आधी बारिश से जामताड़ा शहर में भी बिजली घंटों कटी रही. बुधवार देर रात शहर के दो नंबर फीडर में बिजली बहाल हो सकी, जबकि कोर्ट रोड के कई इलाके में गुरुवार सुबह तक बिजली कटी रही. इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. गुरुवार को दिन भर शहर में बिजली आती-जाती रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola