वैज्ञानिक तरीके से खेती करें किसान : बीडीओ

जामताड़ा. प्रखंड सभागार में एक दिवसीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन किया गया.
जामताड़ा. प्रखंड सभागार में एक दिवसीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन किया गया. उद्घाटन प्रभारी बीडीओ सह सीओ अविश्वर मुर्मू, प्रमुख प्रतिनिधि आनंद टुडू ने किया. प्रभारी बीडीओ ने किसानों से कहा कि खेती अब केवल पारंपरिक पद्धति तक सीमित नहीं रह गयी है. किसानों को नयी तकनीक अपनाते हुए वैज्ञानिक तरीके खेती करनी होगी. उन्होंने किसानों से कृषि विभाग के संपर्क में रहने और सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की. वहीं बीएओ हरिपद रूइदास ने खरीफ फसल, विशेषकर धान की उन्नत खेती पर विस्तृत जानकारी साझा की. उन्होंने बीज चयन, खेत की तैयारी, संतुलित उर्वरक उपयोग, जल प्रबंधन और रोग नियंत्रण के बारे में किसानों को विस्तार से बताया. किसानों को वैज्ञानिक तरीके से बुवाई, बेहतर सिंचाई प्रबंधन, उन्नत किस्म के बीजों का उपयोग तथा तकनीक आधारित कृषि प्रणाली के बारे में जानकारी दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










