चेकडैम निर्माण से जामताड़ा के किसानों को मिलेगी की सुविधा : डॉ इरफान

Updated:
विज्ञापन
चेकडैम निर्माण से जामताड़ा के किसानों को मिलेगी की सुविधा : डॉ इरफान

नारायणपुर. मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने बुधवार को नारायणपुर प्रखंड के पंदनी गांव में एक साथ सात योजनाओं का शिलान्यास किया.

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने एक साथ सात योजनाओं का किया शिलान्यास प्रतिनिधि, नारायणपुर. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने बुधवार को नारायणपुर प्रखंड के पंदनी गांव में एक साथ सात योजनाओं का शिलान्यास किया. इसमें सोनबाद-पोसोई जोरिया, पंदनी-चिरुडीह जोरिया व रानीटांड़-रंगामटिया, केंदुआटांड़ जोरिया पर शृंखला बद्ध चैक डैम निर्माण शामिल है. इसके अलावा सोनबाद आहार मध्यम सिंचाई योजना व धरमपुर बांध के जीर्णोद्धार का भी आधारशिला रखी. उन्होंने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को ऐतिहासिक बताया. कहा कि जामताड़ा आज विकास के मामले में पूरे राज्य में मिसाल बन चुका है. कहा कि “पूरे क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है. यदि जामताड़ा की तुलना अन्य विधानसभा क्षेत्रों से की जाए तो यह हर क्षेत्र में आगे नजर आता है. उन्होंने जनता के समर्थन के लिए आभार जताया. स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि पहले जहां सरकारी अस्पतालों में ओपीडी में 10-15 मरीज ही पहुंचते थे, वहीं अब यह संख्या हजारों में पहुंच गयी है. कहा कि बेहतर स्वास्थ्य नीति और सुविधाओं के कारण लोगों का भरोसा सरकारी अस्पतालों पर बढ़ा है. उन्होंने दावा किया कि झारखंड को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान मिला है. मंत्री ने कहा कि किसानों को सालभर सिंचाई की सुविधा मिलेगी. चेक डैम और जल संरक्षण के जरिए फसल उत्पादन में वृद्धि होगी. किसान एक से अधिक फसल उपजा सकेंगे. इससे उनकी आय में बढ़ोतरी के साथ जीवन स्तर में सुधार होगा. यह भी कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पलायन पर रोक लगेगी. मौके पर मुखिया मुनी सोरेन, गुल मोहम्मद, निशापति हांसदा, संजय दास, सिद्धू मुर्मू, बीरबल अंसारी, सोनिया मुर्मू, मौलाना हमीद, मुबारक अंसारी, इरशाद उल हक अरसी, मोफिज अंसारी, अंजुम शेख, समसुद्दीन अंसारी, सफील्लाह अंसारी सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola