नपं के ईओ ने अतिक्रमण के लिए दुकानदारों को लगायी फटकार

Updated at : 17 Feb 2025 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
नपं के ईओ ने अतिक्रमण के लिए दुकानदारों को लगायी फटकार

ईओ दानिश हुसैन शहर के सुभाष चौक से इंदिरा चौक तक सफाई व्यवस्था और अतिक्रमण को लेकर दुकानदारों से मिले.

विज्ञापन

जामताड़ा. जामताड़ा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) दानिश हुसैन ने शहर के सुभाष चौक से इंदिरा चौक तक सफाई और अतिक्रमण को लेकर दुकानदारों से मिले. उन्होंने कई दुकानदारों को कचरा फैलाने के आरोप में फटकार लगायी. सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए कई निर्देश दिये. ईओ ने उन दुकानदारों को चेतावनी दी, जो एक साथ दो दुकानों का संचालन कर रहे थे. उन्हें यह निर्देश दिया कि दोनों दुकानों के एवज में समय पर सुविधा शुल्क जमा किया जाए. साथ ही अतिक्रमण हटाने के लिए स्थानीय दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी और उन्हें यह समझाने का प्रयास किया कि शहर की सफाई और सुंदरता बनाए रखना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह सभी नागरिकों का सामूहिक दायित्व है. कहा कि किसी भी दुकान से सड़क पर फैलने वाले कचरे से शहर के स्वच्छता पर असर पड़ता है. कहा सभी मिलकर जिम्मेदारी निभाते हैं तो जामताड़ा को स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त बनाया जा सकता है. मौके पर कई कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola