ड्रॉपआउट बच्चों का स्कूलों में कराएं नामांकन : बीइइओ

Updated:
विज्ञापन
ड्रॉपआउट बच्चों का स्कूलों में कराएं नामांकन : बीइइओ

फतेहपुर. मध्य विद्यालय फतेहपुर के सभागार में स्कूल रूआर के तहत प्रखंडस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

फतेहपुर. मध्य विद्यालय फतेहपुर के सभागार में स्कूल रूआर के तहत प्रखंडस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. उद्घाटन प्रमुख अरविंद मुर्मू और बीइइओ मिलन कुमार घोष ने संयुक्त रूप से किया. प्रमुख ने कहा कि बच्चों और अभिभावकों के मन में शिक्षा के प्रति जागरुकता लानी होगी. सरकारी स्कूलों में शिक्षक सक्षम हैं, केवल हमें उदासीनता दूर कर समर्पण की भावना से कार्य करना होगा. बीइइओने कहा कि स्कूल से नहीं जुड़ने वाले बच्चों को चिह्नित कर उनका स्कूल में नामांकन सुनिश्चित कराने का निर्देश सभी प्रधानाध्यापकों को दिया. मौके पर बीपीओ कृष्ण मनोहर सिंह, सहित प्रधानाध्यापक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola