डीएसइ ने सेवानिवृत्त सीआरपी को किया सम्मानित
Author Jiyaram murmu
Updated:
विज्ञापन

बिंदापाथर. आदर्श मध्य विद्यालय, जामताड़ा में सेवानिवृत्त सीआरपी रासबिहारी झा, परिमल मंडल एवं राघवेंद्र नारायण सिंह को सम्मानित किया गया.
विज्ञापन
बिंदापाथर. आदर्श मध्य विद्यालय, जामताड़ा में सेवानिवृत्त सीआरपी रासबिहारी झा, परिमल मंडल एवं राघवेंद्र नारायण सिंह को सम्मानित किया गया. जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति ने अंगवस्त्र एवं उपहार प्रदान कर उनके शैक्षणिक योगदान की सराहना की. कहा कि इन सभी ने अपने कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय सेवाएं दी है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी. मौके बीपीओ मिलन कुमार घोष, सीआरपी समर लायक, प्रताप गुप्ता, प्रभाष सिन्हा, सौमेन घोष, महेश्वर घोष आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










