डीएसइ ने पांच शिक्षकों को डायरी देकर दी विदाई

Updated at : 01 Mar 2025 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
डीएसइ ने पांच शिक्षकों को डायरी देकर दी विदाई

समग्र शिक्षा अभियान के सभागार में शनिवार को सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिए विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जामताड़ा. समग्र शिक्षा अभियान के सभागार में शनिवार को सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिए विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर डीएसइ विकेश कुणाल प्रजापति ने करमाटांड प्रखंड के राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सुनील बास्की, नारायणपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहलीडीह के मधुसूदन राय, मिहिजाम अंचल के प्राथमिक विद्यालय मोजराडीह के शिक्षक सुखसागर राय, नाला प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक वैद्यनाथ पाल और मिहिजाम अंचल के सहायक अध्यापक उज्ज्वल मजूमदार सहित 5 शिक्षकों का विदाई दी. डीएसइ विकेश कुणाल प्रजापति ने सेवानिवृत्त शिक्षकों और सहायक अध्यापकों को शॉल, डायरी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. डीएसइ ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते. शिक्षक समाज के अभिन्न अंग हैं. संचालन शिक्षक विद्या सागर ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एडीपीओ मनोज कुमार ने किया. मौके पर हरि प्रसाद राम, राकेश कांत रौशन, दिलीप कुमार सिंह, अमरनाथ दास, दिनेश करमाली, सैयद एसएम इमाम, संजय प्रसाद सिंह, राजीव रंजन, राजेश कुमार सिन्हा, महेंद्र चौधरी, मो इस्लाम, शिव शंकर मंडल आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola