पशुधन योजना के लाभुक चयन पर हुआ विमर्श

Updated:
विज्ञापन
पशुधन योजना के लाभुक चयन पर हुआ विमर्श

ना���ायणपुर. अंचल कार्यालय कक्ष में बुधवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लाभुक चयन को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक हुई.

विज्ञापन

नारायणपुर. अंचल कार्यालय कक्ष में बुधवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लाभुक चयन को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक हुई. अध्यक्षता प्रभारी बीडीओ सह सीओ देवराज गुप्ता ने की. इस अवसर पर बीएचओ डॉ सुनील प्रसाद सिंह, टीवीओ डॉ सुशील टुडू, प्रखंड प्रमुख अंजना हेंब्रम, विधायक प्रतिनिधि मो अजहरूद्दीन, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी मौजूद थे. बैठक में दुधारू गाय, बकरी, बतख, मुर्गी एवं सुकर पालन योजना के लिए प्राप्त आवेदनों पर विस्तृत चर्चा की गयी. कहा गया कि उन्हीं आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्होंने पशुपालन का प्रशिक्षण प्राप्त किया है या जिनका जीविकोपार्जन पशुपालन पर ही निर्भर है. प्रभारी बीडीओ ने कर्मियों को निर्देश दिया कि चयन प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी करें. मौके पर कमरुद्दीन अंसारी, बीरबल अंसारी, मोहम्मद मुस्तफा, हराधन महतो, मो इकराम, दीपिका बेसरा आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola