प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों की सतत निगरानी पर विमर्श

Updated at : 17 Feb 2025 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों की सतत निगरानी पर विमर्श

नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना के बाद पुलिस, आरपीएफ एवं जीआरपी को विशेष सतर्कता बढ़ाने के निर्देश मिला है.

विज्ञापन

मिहिजाम. नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना के बाद पुलिस, आरपीएफ एवं जीआरपी को विशेष सतर्कता बढ़ाने के निर्देश मिला है. राज्य पुलिस महकमा ने विशेष निर्देश जारी कर प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों की विशेष निगरानी करने को कहा गया है. इसी के तहत चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पर सोमवार की शाम आरपीएफ, जीआरपी एवं नगर पुलिस की समन्वयक बैठक हुई. बैठक में मिहिजाम थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे, जीआरपी प्रभारी किशुन प्रसाद, आरपीएफ प्रभारी अशोक कुमार, सहायक स्टेशन प्रबंधक शामिल हुए. बैठक में प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों की सतत निगरानी पर चर्चा की गयी. इसमें बताया कि ट्रेनों के रेलवे स्टेशन पर ठहराव के समय भीड़ होने पर लाइन बनाकर यात्रियों को बॉगी में प्रवेश करने दिया जायेगा. ट्रेन की बॉगियों पर भी नजर रखी जायेगी, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola