टास्क फोर्स की बैठक में डायरिया नियंत्रण पर हुआ विमर्श
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Jul 2024 9:07 PM
एमओआइसी डॉ उपलेन मरांडी ने बताया कि डायरिया नियंत्रण पखवारा एक जुलाई से लेकर 31 अगस्त तक चलेगा.
कुंडहित. डायरिया नियंत्रण पखवारा को लेकर प्रखंड कार्यालय में टास्क फोर्स की बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ जमाले राजा ने की. बैठक में एमओआइसी डॉ उपलेन मरांडी ने बताया कि डायरिया नियंत्रण पखवारा एक जुलाई से लेकर 31 अगस्त तक चलेगा. इसमें डायरिया से ग्रसित बच्चों एवं युवतियों को ओआरएस का घोल एवं जिंक टेबलेट दिया जायेगा. अगर कोई बच्चा एक से दो साल का है उनको जिंक टैबलेट का आधा खिलाना है. दो साल से अधिक है तो एक टैबलेट 14 दिनों तक खिलाया जायेगा. उन्होंने कहा कि जिनको कमजोरी महसूस हो रहा हो उन लोगों को ओआरएस दिया जायेगा. विटामिन ए सॉल्यूशन पर चर्चा करते हुए कहा कि नौ माह से 5 साल तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र में दिया जायेगा. यह कार्यक्रम 31 जुलाई तक चलेगा. मौके पर बागडेहरी थाना प्रभारी राम पुकार शर्मा, बीपीएम अरविंद कुमार व एमडी हबीब, जेएसएलपीएस के बीपीएम सूर्यदेव कुमार, महिला पर्यवेक्षिका गीता देवी उपस्थित थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










