गर्मी में जामताड़ा-दुमका मार्ग पर छाया घना कुहासा

Updated:
विज्ञापन
गर्मी में जामताड़ा-दुमका मार्ग पर छाया घना कुहासा

फतेहपुर. जामताड़ा-दुमका मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की अहले सुबह घने कुहासे ने यातायात को प्रभावित कर दिया.

विज्ञापन

फतेहपुर. जामताड़ा-दुमका मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की अहले सुबह घने कुहासे ने यातायात को प्रभावित कर दिया. गर्मी और बैशाख के महीने में इस तरह का कुहासा देख लोग हैरान रह गए. कुहासा इतना घना था कि वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर सफर करना पड़ा. ग्रामीणों के अनुसार, बेमौसम कुहासा सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है. विशेष रूप से दमा और श्वसन संबंधी बीमारियों से ग्रसित लोगों के लिए यह परेशानी है. किसानों ने भी चिंता जताई कि इस प्रकार का मौसम उनकी फसलों के लिए नुकसानदायक हो सकता है. घने कुहासे के कारण सुबह करीब सात आठ बजे सूर्यदेव के दर्शन हुए. जामताड़ा के फतेहपुर मोड़ सहित कई इलाकों में वाहन धीमी गति से चलते नजर आए. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, तापमान में अचानक गिरावट और वातावरण में नमी के कारण यह कुहासा बन सकता है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित यात्रा करने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola