डीसी-एसपी ने सीएम के कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Sep 2024 9:48 PM
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 18 सितंबर को कुंडहित प्रखंड के धेनुकडीह आयेंगे.
कुंडहित. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 18 सितंबर को कुंडहित प्रखंड के धेनुकडीह आयेंगे. सीएम के आगम को देखते हुए डीसी कुमुद सहाय व एसपी एहतेशाम वकारिब शनिवार को धेनुकडीह मैदान का मुआयना किया. जामताड़ा और दुमका जिले के संयुक्त तत्वावधान में यहां मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होना है. शनिवार को दिनभर हो रही बारिशों के बीच उपायुक्त व एसपी सहित कई अधिकारी कुंडहित में जमे रहे. कार्यक्रम स्थल पर आम से लेकर खास तक के आने जाने, पहुंच पथ, बैठने सहित तमाम सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया. अधीनस्थों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. तैयारी के बाबत कुंडहित प्रखंड के सभाकक्ष में मैराथन बैठक हुई, जिसमें कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया. डीसी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद सहित विधानसभा अध्यक्ष का आगमन होगा. वहीं एसपी ने कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पदाधिकारियों कई निर्देश दिये. मौके पर एसडीओ अनंत कुमार, बीडीओ जमाले राजा आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










