डीसी ने इवीएम वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
डीसी ने इवीएम वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण

जामताड़ा. डीसी रवि आनंद ने मंगलवार को समाहरणालय परिसर स्थित इवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का का त्रैमासिक निरीक्षण किया.

विज्ञापन

जामताड़ा. डीसी रवि आनंद ने मंगलवार को समाहरणालय परिसर स्थित इवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का का त्रैमासिक निरीक्षण किया. उन्होंने इवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे, परिसर की साफ-सफाई आदि की जानकारी आधिकारियों से ली. अधिकारियों को विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिये. उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक माह (बाहर) एवं त्रि- मासिक (अंदर) वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण करना होता है. जांच प्रतिवेदन मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग को भेजा जाता है. मौके पर अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सत्य प्रकाश सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola