डीसी ने सहायक आचार्यों का पदस्थापन किया रद्द

Updated:
विज्ञापन
डीसी ने सहायक आचार्यों का पदस्थापन किया रद्द

जामताड़ा. डीसी रवि आनंद ने जामताड़ा जिले में सहायक आचार्यों के पदस्थापन काे तत्काल प्रभाव से रद्द किया है.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. प्राथमिक शिक्षा, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग रांची के निदेशक की ओर जारी पत्र के आलोक में डीसी रवि आनंद ने जामताड़ा जिले में सहायक आचार्यों के पदस्थापन काे तत्काल प्रभाव से रद्द किया है. जानकारी के अनुसार, जामताड़ा जिले में 237 सहायक आचार्यों का पदस्थापन प्रभारी डीडीसी की अध्यक्षता में हुआ था. पदस्थापन के समय डीडीसी निरंजन कुमार छुट्टी पर थे. आइटीडीए निदेशक को डीडीसी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था. बाद में डीडीसी निरंजन कुमार ने शिक्षा सचिव को पत्र भेजकर पदस्थापना का पुर्नविचार करने की अपील की थी. इसके आलोक में डीसी ने सहायक आचार्यों का पदस्थापन रद्द किया है. डीसी ने पत्र में कहा है कि सभी सहायक आचार्य को आगामी संशोधित पदस्थापन होने तक पूर्व पदस्थापित विद्यालय में तत्काल प्रभाव से प्रतिनियोजित किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola