साइबर ठग को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले गयी पुलिस
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

लोकमान्य तिलक साइबर थाना में दर्ज था मामला
विज्ञापन
नारायणपुर. मुंबई पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के झिलुवा गांव से एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार साइबर ठग प्रदुम कुमार मंडल के विरुद्ध मुंबई के लोकमान्य तिलक साइबर थाना में कांड संख्या 62/2024 के तहत साइबर ठगी का मामला दर्ज था. सोमवार की रात्रि मुंबई पुलिस ने नारायणपुर थाने की पुलिस के सहयोग से झिलुवा गांव में छापेमारी कर प्रदुम कुमार मंडल को गिरफ्तार किया है. साइबर ठग का मेडिकल जांच कराने के उपरांत मुंबई पुलिस उसे अपने साथ ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










