भाकपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 30 मई से
Published by : JIYARAM MURMU Updated At : 28 May 2026 7:26 PM
कुंडहित. कुंडहित में भाकपा जिला कार्यकारिणी की बैठक विमल कांत घोष की अध्यक्षता में हुई.
कुंडहित. कुंडहित में भाकपा जिला कार्यकारिणी की बैठक विमल कांत घोष की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय परिषद सदस्य कन्हाई चंद्र मालपहाड़िया उपस्थित रहे. इस अवसर पर पार्टी के संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई. राष्ट्रीय परिषद सदस्य कन्हाई चंद्र मालपहाड़िया ने कहा कि जनता की समस्याओं एवं जनहित के मुद्दों को लेकर पार्टी आगे भी संघर्ष जारी रखेगी. कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान तथा गांव स्तर तक पार्टी की मजबूती पर जोर दिया. निर्णय लिया गया कि 30 मई से 1 जून तक कुंडहित मार्केट कॉम्प्लेक्स स्थित डाक बंगला में केंद्रीय कमेटी दिल्ली के डॉ विजेंद्र केसरी एवं डॉ सुधीर कुमार द्वारा तीन दिवसीय युवाओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रशिक्षण शिविर में पार्टी की विचारधारा, आदर्श, संगठनात्मक ढांचा तथा आगामी दिनों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी. मौके पर जिला सचिव गौर रवानी, मिहिर मंडल, कालीपद राय, आयन माझी, बादल मंडल, गोपीनाथ मंडल आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










