रसोईया-संयोजिका संघ का धरना 12 जून को
Published by : UMESH KUMAR Updated At : 25 May 2026 7:20 PM
जामताड़ा. झारखंड राज्य रसोईया-संयोजिका संघ, जिला कमेटी की बैठक सोमवार को हुई. अध्यक्षता मकीना बीबी ने की.
जामताड़ा. झारखंड राज्य रसोईया-संयोजिका संघ, जिला कमेटी की बैठक सोमवार को हुई. अध्यक्षता मकीना बीबी ने की. बैठक में जिले के दर्जनों विद्यालयों से एमडीएम कर्मियों ने भाग लिया. वहीं, सीटू के लखन लाल मंडल एवं जिला कार्यकारी अध्यक्ष मोहन मंडल उपस्थित रहे. मोहन मंडल ने बताया कि संयोजिकाओं का पिछले साल मार्च 2025 में मानदेय में ₹3000 बढ़ोतरी हुआ था, जिसे एक महीना देकर बंद कर दिया गया है, जो केंद्र और राज्य सरकार की मिली भगत से अभी तक लंबित है. बैठक के माध्यम से निर्णय लिया गया कि उसे अविलंब दिया जाए, नहीं तो 12 जून को जामताड़ा समाहरणालय के सामने धरना प्रदर्शन किया जायेगा. कहा, संयोजिका का न्यूनतम मानदेय 26000 रुपये होना चाहिए. मौके पर राज्य सचिव मैना सिंह, आरती देवी, भवानी किस्कू, लखीमनी मरांडी, नारायण टुडू, श्रीमती मरांडी, बीना देवी, मंगल सिंह, शिशु देवी आदि रसोईया संयोजिका उपस्थित थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










