वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान शुरू

जामताड़ा. सदर प्रखंड के सीउलीबाड़ी पंचायत में कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष दाऊद अंसारी के नेतृत्व में वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया.
जामताड़ा. सदर प्रखंड के सीउलीबाड़ी पंचायत में कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष दाऊद अंसारी के नेतृत्व में वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. जिले के सभी गांवों एवं कस्बों में यह अभियान चलाया जायेगा. प्रखंड अध्यक्ष ने ग्रामीणों को वोट के अधिकारों के बारे में बताया. साथ ही वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा लगाया. प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि पूरे प्रखंड में 80 हजार लोगों का अभियान के तहत हस्ताक्षर एवं वोट के अधिकारों के बारे में बताने का लक्ष्य है. मौके पर भैरव माजी, उमापद बाउरी, विद्युत मंडल, काजल भंडारी, सुनीता पहाड़िया, झरना पहाड़िया, जयदेव मरांडी, प्रदीप बेसरा, फिरोज अंसारी, सादाब अंसारी, मिराज अंसारी, मजीद अंसारी आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










