एसआइआर बिना किसी भय व पक्षपात के करायें संपन्न : डीसी

Published by : UMESH KUMAR Updated At : 20 May 2026 10:04 PM

विज्ञापन

जामताड़ा. डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मतदाता सूची के निमित्त एसआइआर को लेकर बैठक हुई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामताड़ा डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मतदाता सूची के निमित्त एसआइआर को लेकर बैठक हुई. डीसी ने वर्तमान मतदाता सूची 2026 से विगत गहन पुनरीक्षण 2003 के मतदाता सूची के मैपिंग की स्थिति, अनमैप्ड इलेक्टर, नोशनल हाउस नंबरिंग स्टेटस, फाइनलाइजेशन ऑफ एएसडीडी, नव नियुक्त बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण, प्रपत्रों के दैनिक निस्तार, सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा मतदान केंद्रों के नियुक्त बीएलए 2 का प्रशिक्षण आदि की समीक्षा की. डीसी ने कहा कि एसआइओर को बिना किसी भय एवं पक्षपात के सफल बनायें, जो भी कार्य किए जा रहे हैं, वे नियमानुसार हो, इसे सुनिश्चित करेंगे. गतिविधियों की सूचना मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवश्य दें. उनसे समन्वय बनाकर पारदर्शितापूर्ण कार्यक्रम को संपन्न करायें. कहा कि इस कार्य में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा प्रतिनियुक्त बीएलए का भी सहयोग लें. मौके पर एसी पूनम कच्छप, एसडीओ अनंत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार सहित अन्य थे.

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola