आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना नागरिकों का सशक्तिकरण : बिरंची

Updated:
विज्ञापन
आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना नागरिकों का सशक्तिकरण : बिरंची

जामताड़ा. भाजपा जिला कार्यालय बुधुडीह में मंगलवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में कार्यशाला का किया गया आयोजन संवाददाता, जामताड़ा. भाजपा जिला कार्यालय बुधुडीह में मंगलवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने की. इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण, भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल मौजूद थे. बिरंची नारायण ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना सशक्त भारत की आधारशिला है. आत्मनिर्भर भारत केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिकों के सशक्तिकरण का माध्यम है. इसका उद्देश्य किसान, युवा और महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी अभियान को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा 25 सितंबर से आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान शुरू करने जा रही है. 25 दिसंबर को समाप्त होगा. भाजपा कार्यकर्ता दुकानों और घर-घर पर स्वदेशी का संदेश पहुंचायेंगे. हस्ताक्षर अभियान, सेमिनार, महिला-युवा सम्मेलन, स्वदेशी मेले और रथ यात्राएं आयोजित होंगी. भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत स्वदेशी को बढ़ावा देना है. स्वदेशी का अर्थ केवल वस्तुओं का उपयोग नहीं है, बल्कि यह हमारी भाषा, संस्कृति, पहनावे और रीति-रिवाजों से भी जुड़ा है. मौके पर पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल, भाजपा नेता सुनील कुमार हांसदा, सुकुमुनी हेंब्रम, तरुण कुमार गुप्ता, महेंद्र मंडल, मितेश साह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola