नवनिर्मित मकान क्षतिग्रस्त करने की थाने में शिकायत

Updated:
विज्ञापन
नवनिर्मित मकान क्षतिग्रस्त करने की थाने में शिकायत

विद्यासागर. हेठ करमाटांड़ के गुनीडीह नदी के समीप गांव में फिरोज अंसारी के नवनिर्मित मकान को रविवार की रात क्षतिग्रस्त कर दिया गया.

विज्ञापन

विद्यासागर. हेठ करमाटांड़ के गुनीडीह नदी के समीप गांव में फिरोज अंसारी के नवनिर्मित मकान को रविवार की रात क्षतिग्रस्त कर दिया गया. पीड़ित फिरोज अंसारी ने स्थानीय थाने में आवेदन दिया है. बताया है कि वे गोपी मियां टोला स्थित अपनी पैतृक जमीन (दाग संख्या 2087-2368, रकवा 1.14 डिसमिल) पर नया मकान निर्माण करवा रहे थे. इसी दौरान राजेश मंडल, रवींद्र मंडल, बाघा मंडल, होरेन मंडल सहित अन्य अज्ञात 20-25 लोगों ने उनके मकान को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है. बताया कि निर्माणाधीन मकान व दीवार गिरा दिया गया है. क्षतिग्रस्त दीवारों और मकान की लागत लगभग 90 हजार रुपये बताई है. पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में उन्होंने उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को भी आवेदन की प्रतिलिपि भेजा है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते आवेदन में आरोप लगाए गए सभी व्यक्तियों को 22 अप्रैल को थाने में बुलाया है. वहीं आवेदन में आरोप लगाए गए व्यक्तियों से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि या झूठी बात है. आरोप बेबुनियाद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola