घर के छोटे-मोटे झगड़े का निपटारा परिवार में ही मिल-बैठ कर करें : थाना प्रभारी

Updated:
विज्ञापन
घर के छोटे-मोटे झगड़े का निपटारा परिवार में ही मिल-बैठ कर करें : थाना प्रभारी

कम्युनिटी आउटरीच प्रोग्राम में थाना प्रभारी मुराद हसन ने कहा कि किसी भी प्रकार का नशा मनुष्य को बर्बाद कर देता है. नशा के कारण ही कई बार बसा-बसाया घर उजड़ जाता है

विज्ञापन

नारायणपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरवा गांव में गुरुवार को पुलिस इंस्पेक्टर रवींद्र नाथ यादव और थाना प्रभारी मुराद हसन के नेतृत्व में कम्युनिटी आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बच्चों, बुजुर्ग महिलाओं एवं युवाओं से थाना प्रभारी मुराद हसन ने कहा कि किसी भी प्रकार का नशा मनुष्य को बर्बाद कर देता है. नशा के कारण ही कई बार बसा-बसाया घर उजड़ जाता है. डायन बिसाही कहकर किसी को प्रताड़ित नहीं करना चाहिए. यह अंधविश्वास है और सामाजिक बुराई के अंतर्गत आता है. हमें इसे पूरी तरह से नकारना चाहिए. डायन नामक चीज होती ही नहीं है. यह केवल और केवल अंधविश्वास है. अभिभावक अपने बच्चों को अगर मोबाइल देते हैं तो उसकी निगरानी जरूर करें. आपके बच्चे मोबाइल पर क्या कर रहे हैं, इसकी जानकारी होनी बहुत जरूरी है, क्योंकि मोबाइल के जरिए कई बच्चे नियम विरुद्ध कार्य कर देते हैं. कई बार सोशल मीडिया की दोस्ती भी घातक होती है. इसी दोस्ती के कारण कई बार युवक-युवती अपराध के दलदल में फंस जाते हैं. इसी कारण से प्रेम प्रसंग के मामलों में अभिभावक को परेशानी झेलनी पड़ती है. अभिभावक अंडरएज बच्चों को बाइक चलाने के लिए नहीं दें. सड़क दुर्घटनाएं हो रही है. अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें. पुलिस से बचने के लिए नहीं बल्कि अपनी सुरक्षा का ख्याल रखते हुए हेलमेट पहनें और स्पीड में बाइक का परिचालन नहीं करें. बाल शोषण, महिला उत्पीड़न इत्यादि सामाजिक बुराई के साथ-साथ कानूनी अपराध है, इसमें सजा का भी प्रावधान है. साइबर अपराध के दलदल में कई युवा फंस जा रहे हैं जो चिंता का विषय है. पढ़ाई लिखाई करनी चाहिए. पढ़ लिखकर अच्छा नाम और पैसा दोनों प्राप्त कर सकते हैं. अपराधी एक न एक दिन सलाखों के पीछे होता ही है. घर के छोटे-मोटे झगड़े का निपटारा परिवार के साथ मिल-जुल कर ही कर लें. सामाजिक स्तर पर हुआ फैसला हमेशा अच्छा रहता है. मौके पर पंचायत के मुखिया समेत दर्जनों की संख्या में ग्रामीण व प्रबुद्ध जन मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola