धूप की तपिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Jun 2024 10:07 PM
धूप की तपिश से प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र का जनजीवन अस्त व्यस्त होने लगा है.
कुंडहित. धूप की तपिश से प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र का जनजीवन अस्त व्यस्त होने लगा है. स्कूली बच्चे एवं राहगीर अपने-अपने चेहरे को ढककर साइकिल, बाइक से आवाजाही करते देखाई दे रहे हैं. कड़ी धूप एवं लू के कारण अंबा, बागडेहरी मुड़ाबेड़िया, खजूरी, भेलुवा, बाबूपुर आदि गांवों के दुकानों में ग्राहकों की कमी देखी जा रही है. जामताड़ा-दुमका, नाला, फतेहपुर, राजनगर, आसनसोल आने जाने वाले मुख्य सड़क पर सन्नाटा पसरा रहता है. कड़ी धूप के कारण कुंआ, तालाब, पोखरा, जोरिया, नदी का जल स्तर सूख जाने से लोगों के साथ साथ मवेशियों को भी पानी पिलाने एवं काफी काठिनाई हो रही है. ग्रामीण रवि वाद्यकर, बावन नायक, अन्ना गोपाल मंडल, संतोष पाल, अनिरुद्ध फौजदार, हरिदास हजारी, सलीम खान ने बताया जल संकट के कारण लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










