स्टेयरिंग टूटने से कोयला लदा ट्रक पलटा

कुंडहित से नाला की ओर जा रहे कोयला लदा एक ट्रक पलट गया.
कुंडहित. कुंडहित से नाला की ओर जा रहे कोयला लदा एक ट्रक पलट गया. जानकारी के अनुसार स्टेयरिंग टूटने की वजह से ट्रक अनियंत्रित हो गया. आसनसोल-दुमका मुख्य मार्ग पर धेनुकडीह मोड़ के निकट सड़क किनारे जाकर पलट गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी. थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि ट्रक में कोयला लोड है, जो लालमटिया से बंगाल के दुर्गापुर ले जाया जा रहा था. ट्रक में मौजूद चालक ने वाहन एवं उसमें लदे कोयला के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत किये हैं, जिनकी जांच की जा रही है. इसके बाद कानूनी कार्रवाई की जायीगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










