80 % से अधिक मतदान का निर्धारित किया गया है लक्ष्य

Updated at : 30 Apr 2024 12:09 AM (IST)
विज्ञापन
80 % से अधिक मतदान का निर्धारित किया गया है लक्ष्य

बीडीओ संध्या चौपाल के माध्यम से मतदान करने के लिए किया जागरूक

विज्ञापन

कंडहित. मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार शाम को प्रखंड की बनकाठी पंचायत में बीडीओ जमाले राजा एवं सीओ अमित किस्कू के नेतृत्व में संध्या चौपाल का आयोजन किया गया. इस दौरान मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए शपथ भी दिलाई गयी. साथ ही प्रोजेक्टर के माध्यम से जागरूक किया गया. संध्या चौपाल में लोकसभा चुनाव में निश्चित रूप से मतदान करने की अपील की गयी. बीडीओ ने कहा कि लोकतंत्र को जीवित व जागृत बनाये रखने में मतदान अति आवश्यक है. जिला में लोकसभा चुनाव के निमित सातवें चरण में मतदान होना सुनिश्चित है. इस दिन एक एक मतदाताओं को सारे काम छोड़कर सबसे पहले मतदान करना है. मतदान के लिए दूसरे को भी प्रेरित कर बूथ तक ले जाना है. परिवार या गांव में एक भी मतदाता वोट डालने से नहीं चुके इस पर भी ध्यान केंद्रित रखने की जरूरत है. कहा कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा इस बार के चुनाव में 80 प्रतिशत से अधिक मतदान का लक्ष्य रखा गया है. लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी का मतदान करना जरूरी है. मौके पर अधिकारी के अलावे प्रखंड एवं अंचल कर्मी सहित मतदाता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola