बच्चों ने चित्रांकन व प्रश्न मंच प्रतियोगिता में लिया भाग

गांधी मैदान के समीप समाज कल्याण समिति परिसर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तीन दिवसीय चित्रांकन व प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
जामताड़ा. गांधी मैदान के समीप समाज कल्याण समिति परिसर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तीन दिवसीय चित्रांकन व प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व नपं अध्यक्ष अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल सम्मिलित हुए. जामताड़ा के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने चित्रांकन और प्रश्न मंच प्रतियोगिता में भाग लिया. इस कार्यक्रम में आए अभिभावकों के लिए भी ओपन टू ऑल क्विज का आयोजन किया गया. मंच का संचालन शिक्षाविद् डीडी भंडारी ने किया. वीरेंद्र मंडल ने कहा कि त्रिदिवसीय कार्यक्रम 13, 14 व 15 अगस्त को स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए चित्रांकन, प्रश्न मंच व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को समाज कल्याण समिति परिसर में सुबह 9:45 पर झंडोत्तोलन का कार्यक्रम होगा.जामताड़ावासियों से आग्रह है कि इस त्रिदिवसीय कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनायें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




