ऑटो गैरेज के संचालक पर बाल श्रम का केस दर्ज

नारायणपुर. थाने में एक ऑटो गैरेज संचालक के विरुद्ध बाल श्रम अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.
नारायणपुर. थाने में एक ऑटो गैरेज संचालक के विरुद्ध बाल श्रम अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. यह मुकदमा श्रम अधीक्षक जामताड़ा शैलेंद्र कुमार शाह के आवेदन पर हुआ है. श्रम विभाग ने विगत दिनों नारायणपुर में विशेष अभियान चलाया था. इस दौरान विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया गया था. इस क्रम में एक ऑटो गैरेज में एक बाल मजदूरी करते पाया गया था. बाल श्रम अधिनियम 14(ए) के तहत ऑटो संचालक के विरुद्ध थाना कांड संख्या 55/2025 दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










