चेतना मंच ने जयप्रकाश नारायण की मनाई पुण्यतिथि

जिला 74 चेतना मंच की ओर से समाज कल्याण कार्यालय में मंगलवार को लाेकनायक जयप्रकाश नारायण की 46वीं पुण्यतिथि मनाई गयी.
जामताड़ा. जिला 74 चेतना मंच की ओर से समाज कल्याण कार्यालय में मंगलवार को लाेकनायक जयप्रकाश नारायण की 46वीं पुण्यतिथि मनाई गयी. इस अवसर पर मंच के जिलाध्यक्ष पशुपति देव ने लोकनायक के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. कहा कि जिस लोकनायक जेपी ने 1974 में व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़कर देश को एक नई दिशा दी राजनीति का परिपेक्ष्य को बदल डाला. 11 अक्तूबर को जेपी का 122वीं जयंती भी है. पशुपति देव ने कहा कि 74 चेतना मंच जल्द ही उपायुक्त से मिलकर जेपी प्रतिमा स्थल की मांग करेगा. मौके पर रिंकू हरी, प्रकाश, राहुल आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










