ePaper

सीबीएसई मैट्रिक, इंटर में लड़कियों ने मारी बाजी

Updated at : 14 May 2025 12:17 AM (IST)
विज्ञापन
सीबीएसई मैट्रिक, इंटर में लड़कियों ने मारी बाजी

मैट्रिक में डीएवी की रिया कुमारी 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बनी जिला टॉपर, दिव्या रंजन सेंकेंड टॉपर. इंटर साइंस में जेएनवी की श्रेया राय 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बनी जिला टॉपर. इंटर कॉमर्स में केंद्रीय विद्यालय की तृप्ति कुमारी 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बनी जिला टॉपर. इंटर आर्ट्स में जेबीसी सीएम उत्कृष्ट विद्यालय के अंशु प्रिया ने 87 % अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बने.

विज्ञापन

जामताड़ा. सीबीएसई ने मंगलवार को मैट्रिक व इंटर का परिणाम जारी किया. जामताड़ा में मैट्रिक में डीएवी पब्लिक स्कूल की रिया कुमारी 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनी. जबकि डीएवी की ही दिव्या रंजन 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सेंकेड टॉपर बनी. डीएवी के गोपाल कुमार 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर थर्ड टॉपर बने. इसी प्रकार इंटर साइंस में जवाहर नवोदय विद्यालय की श्रेया राय 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त जिला टॉपर बनी. केंद्रीय विद्यालय के धीरज सिंह 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला के सेकेंड टॉपर बने. जबकि जवाहर नवोदय विद्यालय की मुनमुन कुमारी, प्रतिमा पाल ने 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर थर्ड टॉपर बनी. इसी प्रकार इंटर कॉमर्स में केंद्रीय विद्यालय जामताड़ा की तृप्ति कुमारी 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनी है. जबकि डीएवी की मन्नत अग्रवाल 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सेंकेंड टॉपर व डीएवी के दिव्यांशु देव 94.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर थर्ड टॉपर रहे. वहीं 12वीं आर्ट्स में सीएम उत्कृष्ट जेबीसी विद्यालय जामताड़ा की अंशु प्रिया 87 % अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनी. सीबीएसई की दसवीं बोर्ड परीक्षा में डीएवी का परचम लहराया : जामताड़ा. सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल जामताड़ा के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड 2025 की दसवीं की परीक्षाओं में अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले में डीएवी का परचम लहराया है. इस परीक्षा में कुल 174 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 13 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किया. कुल 134 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की है. रिया कुमारी ने 97.40% अंकों के साथ प्रथम स्थान, दिव्या रंजन ने 96.60% के साथ द्वितीय स्थान, गोपाल कुमार ने 95.20% के साथ तृतीय स्थान, शिवांशु ने 94.80% के साथ चतुर्थ स्थान, इशिका खां ने 94% अंकों के साथ पंचम स्थान, अनुराग आदित्य ने 92.80% के साथ छठा स्थान, यश आर्यन राज ने 92.60% के साथ सातवां स्थान, वैदेही पंडित ने 92% अंकों के साथ आठवां स्थान, अनिशा कुमारी ने 92% अंकों के साथ नौवां स्थान और ऋषभ सिन्हा ने 91.80% अंकों के साथ दसवां स्थान प्राप्त किया है. सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामना देते हुए प्राचार्य डॉ विजय कुमार ने कहा कि दसवीं बोर्ड की शानदार सफलता से डीएवी परिवार गदगद है. हमारे विद्यार्थियों ने एक बार पुनः जामताड़ा जिले में डीएवी विद्यालय का नाम रोशन किया है. इस सफलता का श्रेय मैं विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उनके अभिभावकों को देता हूँ. हमारे शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को तराशने में कोई कसर नहीं रखी है. उसी का परिणाम आज परिलक्षित हो रहा है. कहा कि विद्यार्थियों के सफल एवं सुखद भविष्य की कामना करता हूं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola