नाबालिग लड़की अपहरण का मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
नाबालिग लड़की अपहरण का मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

नारायणपुर. थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

नारायणपुर. थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में नारायणपुर थाना कांड संख्या 58/26 के तहत धारा 96 बीएनएस में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. लड़की के पिता ने थाने में आवेदन देकर अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई है. घटना 20 मई की बताई जा रही है. आवेदन में बताया गया है कि उनकी बच्ची स्कूल जा रही थी. इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. कांड के अनुसंधानकर्ता एसआइ हीरा ठाकुर को बनाया गया है. मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर अपहृता की बरामदगी के प्रयास में जुटी है. थाना प्रभारी मुराद हसन ने कहा कि हम विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं. बहुत जल्द हमलोग बच्ची की सकुशल बरामदगी कर लेंगे.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola