करमाटांड़ थाने में 14 लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज

Updated at : 16 May 2024 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
करमाटांड़ थाने में 14 लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज

सियाटांड़ गांव निवासी मीना देवी ने करमाटांड़ थाने में अपने ही गांव के लोगों पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई है.

विज्ञापन

विद्यासागर. सियाटांड़ गांव निवासी मीना देवी ने करमाटांड़ थाने में अपने ही गांव के लोगों पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई है. आवेदन में पीड़िता ने बताया है कि मंगलवार की सुबह 5:30 बजे उनके देवर कमलेश कुमार मंडल अपने घर के द्वार के बाहर बैठा था. गांव के कई लोगों ने निजी मामले में जान मारने की नियत से हरवे हथियार लेकर उनके देवर पर हमला कर दिया. हल्ला सुनकर घर से निकले तो आवेदिका को जमीन पर पटक दिया और मारपीट किया. पीड़िता ने गले से चैन छीन लेने एवं मारपीट करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में करमाटांड़ थाना कांड संख्या 68/2024 दर्ज किया गया है. इसमें सुजीत मंडल, अजीत मंडल, बैजनाथ मंडल, दीपक कुमार मंडल, नकुल कुमार मंडल, कृष्ण मोहन मंडल, भारत मंडल, अरविंद मंडल, रेखा देवी, कुंती देवी, बसंती देवी, रेशमी देवी, किरण देवी, रोहित कुमार मंडल आदि को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola