ePaper

बीपीओ ने मनरेगा की योजनाओं का किया निरीक्षण

Updated at : 19 Mar 2025 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
बीपीओ ने मनरेगा की योजनाओं का किया निरीक्षण

प्रखंड के नयाडीह और बुधुडीह पंचायत में मनरेगा से संचालित विभिन्न योजनाओं का बीपीओ करुणा कुमारी ने निरीक्षण किया.

विज्ञापन

नारायणपुर. प्रखंड के नयाडीह और बुधुडीह पंचायत में मनरेगा से संचालित विभिन्न योजनाओं का बीपीओ करुणा कुमारी ने निरीक्षण किया. बीपीओ ने मनरेगा से संचालित सिंचाई कूप, आम बागवानी, डोभा, तालाब, पोषण वाटिका, दीदी बाड़ी योजना की स्थिति को देखा. संबंधित मनरेगा कर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. कहा कि मनरेगा में लोगों को अधिक से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिले इसका ख्याल रखें. प्रत्येक ग्राम में मनरेगा से पांच योजनाएं संचालित होनी चाहिए. प्रखंडस्तर के मनरेगा कर्मी योजनाओं का निरंतर निरीक्षण करें. मौके पर जेइ जितेंद्र टुडू, कैलाश कुमार, रोजगार सेवक मो मजहर, मो सुल्तान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola