12 वर्ष की छात्रा लिखित पुस्तक द विंग्ड रिंग्स का स्पीकर ने किया लोकार्पण

Updated:
विज्ञापन
12 वर्ष की छात्रा लिखित पुस्तक द विंग्ड रिंग्स का स्पीकर ने किया लोकार्पण

यह पुस्तक संघर्षरत युवाओं के बीच प्यार भावना डर साजिश पर आधारित है. पुस्तक अंग्रेज़ी भाषा में लिखी गयी है.

विज्ञापन

जामताड़ा. दिल्ली पब्लिक स्कूल धनबाद की छात्रा अनुष्का सिंह की ओर से लिखित पुस्तक “द विंग्ड रिंग्स” (The winged Rings ) का लोकार्पण झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ ने किया.“द विंग्ड सीरीज़” पुस्तक का पहला भाग, नौ संघर्षरत युवाओं के बीच भावनाओं, साज़िशों और प्यार तथा समाज के डर, आघात और अवसाद का सामना करने की कहानी पर आधारित है. पुस्तक अंग्रेज़ी भाषा में लिखी गयी है. विधानसभा अध्यक्ष ने इस पुस्तक का लोकार्पण करते हुए 12 साल की उम्र में अनुष्का सिंह की साहित्य में व्यापक अभिरुचि की प्रशंसा की. इसे झारखंड के लिए गर्व का विषय बताया. बता दें कि अनुष्का सिंह कक्षा आठवीं की छात्रा है, जो वर्तमान में दिल्ली पब्लिक स्कूल धनबाद में पढ़ाई कर रही है. उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची और इंदिरापुरम (गाजियाबाद) में भी पढ़ाई की है. पुस्तक की प्रस्तावना में लेखिका द्वारा अपने पिता को रोल मॉडल मानते हुए यह पुस्तक अपने दादा स्व. अमीरचंद सिंह और दादी जमूरता देवी को समर्पित किया गया है. पुस्तक notationpress.com द्वारा प्रकाशित की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola