तेज रफ्तार बाइक ट्रक से टकराई, युवक गंभीर घायल
सांकेतिक तस्वीर. (AI Image)
जामताड़ा के दुमका रोड पर बाइक और ट्रक की जोरदार टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे धनबाद रेफर किया गया है।
संवाददाता, जामताड़ा दुमका रोड स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को बाइक और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान जीतू डंगाल आदिवासी टोला (मस्जिद के पास), जामताड़ा निवासी विनोद मुर्मू के रूप में हुई है.
आपके शहर में
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाजार की ओर से एक ट्रक धीमी गति से आ रहा था. इसी दौरान उदलबनी की ओर से तेज रफ्तार में आ रही ग्लैमर बाइक ट्रक से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार विनोद मुर्मू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे में उसका बायां पैर जख्मी हो गया.
घटना के समय वहां से गुजर रहे बजरंग दल के जिला संयोजक राकेश पाल ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को तत्काल जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया. सूचना मिलते ही जामताड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक व ट्रक को जब्त कर थाना ले आई. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए