सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने जताया शोक

Updated:
विज्ञापन

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि जनसेवा और संगठन के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा. यह झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, फतेहपुर : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने झारखंड सरकार के मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्पित साथी सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक और हृदय को आघात पहुंचाने वाला है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय : रबीन्द्रनाथ महतो

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जनसेवा और संगठन के प्रति सुदिव्य कुमार का समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा. उनके निधन से झारखंड की राजनीति एवं सार्वजनिक जीवन को अपूरणीय क्षति हुई है. उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार के योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा.

दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

रबीन्द्रनाथ महतो ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की.

भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा- अंतिम जोहार

उन्होंने दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अंतिम जोहार कहा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola