शिक्षक दिवस पर डीएवी स्कूल में रक्तदान का संदेश, 25 यूनिट रक्त संग्रह

Updated:
विज्ञापन

डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित करके प्राचार्य | Prabhat Khabar Network

डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा ने शिक्षक दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया. इस आयोजन में 25 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. प्राचार्य ने रक्तदान को 'जीवनदान' बताते हुए सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामताड़ा : सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा में शनिवार को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस समारोह के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर प्राचार्य डॉ. विजय कुमार द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

डॉ. राधाकृष्णन के जीवन और दर्शन पर डाला प्रकाश

प्राचार्य ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन, शिक्षा एवं दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे महान शिक्षाविद, दार्शनिक एवं राजनयिक थे. उन्होंने भारतीय संस्कृति और दर्शन के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया. इस अवसर पर गुरु वंदना एवं नृत्य की प्रस्तुति भी हुई. कार्यक्रम का संचालन देवाशीष दास ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एसके दास ने किया.

शिविर में 25 यूनिट रक्त संग्रह

इसके बाद रक्त केंद्र, जामताड़ा की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया. शिविर में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निलेश कुमार एवं डॉ. राजदेव कुमार उपस्थित रहे. विभिन्न लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया. शिविर में कुल 25 यूनिट रक्त संग्रह किया गया.

रक्तदान जीवनदान के समान : प्राचार्य

प्राचार्य डॉ. विजय कुमार ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद मरीज की जान बचाई जा सकती है. इससे बड़ा कोई दान नहीं है. रक्तदान वास्तव में जीवनदान देने का पुण्य कार्य है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola