खनिज अधिकारों की लड़ाई में इरफान अंसारी का बिगुल, 7 को राजभवन घेराव

Updated:
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते मंत्री डॉ इरफान अंसारी व अन्य | Prabhat Khabar Network

एमएमडीआर बिल के विरोध में कांग्रेस 7 सितंबर को रांची में राजभवन का घेराव करेगी. मंत्री इरफान अंसारी ने इसे झारखंड के खनिज अधिकारों पर हमला बताया है. वे कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान कर रहे हैं.

विज्ञापन

जामताड़ा : एमएमडीआर बिल के खिलाफ आगामी 7 सितंबर को रांची में प्रस्तावित कांग्रेस के राजभवन घेराव को सफल बनाने को लेकर शनिवार को जामताड़ा जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई. बैठक में घेराव कार्यक्रम के लिए रांची कूच, कार्यकर्ताओं की भागीदारी, वाहन व्यवस्था और प्रखंडवार तैयारियों की समीक्षा की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

झारखंड के अधिकारों पर हमला : इरफान अंसारी

मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि एमएमडीआर बिल झारखंड के आर्थिक एवं संवैधानिक अधिकारों पर सीधा हमला है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा पर राज्य के अधिकार को कमजोर करने का प्रयास कर रही है. कांग्रेस इसे किसी कीमत पर सफल नहीं होने देगी.

15 हजार करोड़ की संभावित वार्षिक राशि का दिया हवाला

उन्होंने कहा कि खनिज संपदा से मिलने वाली संभावित करीब 15 हजार करोड़ रुपये की वार्षिक राशि झारखंड के विकास के लिए महत्वपूर्ण है. इस राशि का उपयोग सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और ग्रामीण विकास में किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल कांग्रेस की नहीं, बल्कि झारखंड के आदिवासी, मूलवासी, किसान, मजदूर, युवा और गरीबों के अधिकारों की लड़ाई है.

7 सितंबर को रांची पहुंचने का आह्वान

मंत्री ने कार्यकर्ताओं से 7 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में रांची पहुंचने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि आंदोलन लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से होगा तथा झारखंड के अधिकारों की आवाज बुलंद की जाएगी.

बैठक में ये रहे मौजूद

मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपिका बेसरा, कार्यकारी जिला अध्यक्ष विजय दुबे, निशापति हांसदा, अभय पांडेय, इरशाद उल हक, राज किशोर सिंह, अमरनाथ मिश्रा समेत कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola