फिटनेस का संदेश लेकर सड़क पर उतरेगा जामताड़ा, 8 सितंबर को वॉक एंड रन
जानकारी देते भास्कर चांद व अन्य | Prabhat Khabar Network
विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर जामताड़ा में वॉक एंड रन जागरूकता रैली का आयोजन. स्वस्थ जीवनशैली के लिए स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जाएंगे.
जामताड़ा : विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर आठ सितंबर को हीलिंग हैंड्स फिजियोथेरेपी सेंटर, जामताड़ा की ओर से वॉक एंड रन, फिटनेस एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा. रैली सुबह छह बजे गांधी मैदान से शुरू होगी और विभिन्न मार्गों से होते हुए न्यू टाउन मदनपल्ली स्थित हीलिंग हैंड्स फिजियोथेरेपी सेंटर परिसर पहुंचकर समाप्त होगी. इस वर्ष कार्यक्रम का मुख्य संदेश ‘स्वस्थ उम्रदराजगी’ रखा गया है.
आपके शहर में
नियमित शारीरिक सक्रियता पर दिया जोर
सेंटर के निदेशक डॉ. भास्कर चांद ने बताया कि बदलती जीवनशैली में शारीरिक सक्रियता कम हो रही है. ऐसे में नियमित पैदल चलना, दौड़ना और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है. उन्होंने कहा कि फिजियोथेरेपी केवल दर्द के उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि चोट से बचाव, शारीरिक क्षमता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.
रक्तदान और नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप भी लगेगा
जिला ओलंपिक संघ के वरीय उपाध्यक्ष दीपक दुबे ने लोगों से अपनी क्षमता के अनुसार नियमित व्यायाम करने की अपील की. कार्यक्रम में रक्तदान शिविर और नि:शुल्क मेगा हेल्थ चेकअप कैंप भी लगाया जाएगा. जामताड़ा वॉलंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन के सचिव अरूप मित्र ने लोगों से रक्तदान की अपील की.
अधिक संख्या में शामिल होने की अपील
आयोजकों ने लोगों से अधिक संख्या में शामिल होकर ‘स्वस्थ जामताड़ा, सक्रिय जामताड़ा’ के संदेश को मजबूत करने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए