ट्रक की चपेट में आई बाइक, एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
घटना स्थल पर जुटी भीड़ | Prabhat Khabar Network
बहादुरडीह के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. दूसरा गंभीर रूप से घायल है. घटना के बाद पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने घटनास्थल का दौरा कर अधिकारियों से मामले की जानकारी ली और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की.
नाला : नाला थाना क्षेत्र के बहादुरडीह के समीप शनिवार को हुए सड़क हादसे में ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
आपके शहर में

पूर्व मंत्री ने घटनास्थल पर पहुंचकर ली जानकारी
घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. उन्होंने मौके पर मौजूद डीएसपी एवं थाना प्रभारी से घटना के संबंध में जानकारी लेते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए.
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. हादसे के बाद पुलिस दुर्घटना के कारणों और ट्रक चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए