बचपन की सुरक्षा का संदेश लेकर निकला जागरूकता रथ, उपायुक्त ने दिखायी हरी झंडी

Updated:
विज्ञापन

रथ को हरी झंडी दिखाते उपायुक्त आलोक कुमार व अन्य | Prabhat Khabar Network

बच्चों को बाल विवाह, तस्करी, श्रम और यौन शोषण से बचाने के लिए 'बाल संरक्षण जागरूकता रथ' लॉन्च किया गया है. यह रथ दूरदराज के इलाकों में जाकर बच्चों, किशोरों और अभिभावकों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जागरूक करेगा.

विज्ञापन

जामताड़ा : बच्चों को बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल श्रम एवं बाल यौन शोषण से बचाने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को जिले में ‘बाल संरक्षण जागरूकता रथ’ की शुरुआत की गयी. इस अवसर पर उपायुक्त आलोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया. उपायुक्त ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों का संरक्षण जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है. बाल विवाह, बाल तस्करी और बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम के लिए प्रशासनिक प्रयासों के साथ समुदाय की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं हितधारकों को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

फतेहपुर, करमाटांड़ और जामताड़ा में चलेगा अभियान

जागरूकता रथ के माध्यम से फतेहपुर, करमाटांड़ एवं जामताड़ा प्रखंड के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में अभियान चलाया जायेगा. विद्यालयों, मंदिरों और सामुदायिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों, किशोर-किशोरियों, अभिभावकों और आम लोगों को बाल संरक्षण से जुड़े मुद्दों की जानकारी दी जायेगी. इस दौरान बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल श्रम, बाल यौन शोषण के साथ बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया जायेगा.

समुदाय की सक्रिय भागीदारी जरूरी : रानी कुमारी

अभियान का संचालन चेतना विकास की ओर से जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से किया जा रहा है. चेतना विकास की निदेशिका रानी कुमारी ने कहा कि बाल संरक्षण को मजबूत बनाने के लिए समुदाय का जागरूक और सक्रिय होना जरूरी है. अभियान के माध्यम से ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों तक बाल संरक्षण का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा.

बच्चों के अधिकार और सहायता सेवाओं की दी जायेगी जानकारी

अभियान के दौरान बच्चों के अधिकार, बाल संरक्षण तंत्र, शिकायत व रिपोर्टिंग की प्रक्रिया तथा उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी भी दी जायेगी. मौके पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी कयूम अंसारी, डीएसडब्लूओ कला नाथ, डीसीपीओ अंजू पोद्दार सहित चेतना विकास की टीम शामिल हुईं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola