SIR पर डीसी सख्त, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Updated:
विज्ञापन

नारायणपुर में बैठक करते डीसी आलोक कुमार | Prabhat Khabar Network

उपायुक्त आलोक कुमार ने नारायणपुर के विभिन्न पुनरीक्षण केंद्रों का दौरा कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रगति का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को पात्र मतदाता न छूटें और कार्यों में पारदर्शिता बरतने के सख्त निर्देश दिए.

विज्ञापन

नारायणपुर : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शनिवार को उपायुक्त आलोक कुमार ने विभिन्न पुनरीक्षण केंद्रों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया. उन्होंने जामताड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड के पबिया पंचायत भवन तथा करमाटांड़ प्रखंड के डुमरिया पंचायत भवन में चल रहे पुनरीक्षण कार्यों की जानकारी ली. इसके अलावा उत्क्रमित मध्य विद्यालय कटंकी में नो मैपिंग एवं एनोमलीज से संबंधित मामलों की सुनवाई प्रक्रिया का भी निरीक्षण किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

नो मैपिंग और एनोमलीज मामलों की ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों से विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली. उन्होंने नो मैपिंग एवं एनोमलीज के मामलों की सुनवाई, दस्तावेजों के सत्यापन तथा नए पात्र मतदाताओं से प्रपत्र-6 प्राप्त करने की स्थिति की समीक्षा की.

पात्र मतदाता न छूटे, डीसी ने दिए निर्देश

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं त्रुटिरहित बनाना है. यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे.

पारदर्शिता के साथ काम करने पर जोर

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और गंभीरता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. साथ ही सुनवाई से जुड़े मामलों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन करने पर भी जोर दिया.

अधिकारी और कर्मी रहे मौजूद

मौके पर एसडीओ अनंत कुमार, बीडीओ कमलेश कुमार दास, सीओ देवराज गुप्ता समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola