बच्चों की पढ़ाई का सामान ले उड़े चोर, नावाडीह स्कूल के कंप्यूटर कक्ष में सेंध
नारायणपुर के नावाडीह स्कूल में चोरों ने देर रात कंप्यूटर कक्ष में सेंध लगाई. ताला तोड़कर बच्चों की पढ़ाई के काम आने वाले कंप्यूटर उपकरण ले उड़े. घटना से विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया है.
प्रतिनिधि, नारायणपुर : नारायणपुर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नावाडीह में शुक्रवार देर रात चोरी हुई. चोरों ने कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर बच्चों की पढ़ाई में उपयोग आने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की चोरी कर ली. शनिवार सुबह विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाध्यापक भुनेश्वर रजवार को घटना की जानकारी मिली. चोरी की घटना सामने आने के बाद विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया.
आपके शहर में
ताला तोड़कर कंप्यूटर कक्ष में घुसे चोर
प्रधानाध्यापक के अनुसार, शनिवार सुबह विद्यालय पहुंचने पर कंप्यूटर कक्ष का दरवाजा खुला मिला. कक्ष के मुख्य दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था. अंदर जाकर जांच करने पर चार मॉनिटर, चार माउस, चार की-बोर्ड, दो बैटरी समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान गायब मिले. आशंका है कि चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया.
जांच और कार्रवाई की मांग
घटना की जानकारी मिलने के बाद विद्यालय प्रबंधन ने संबंधित शिक्षा विभाग को मामले से अवगत कराया. वहीं, पुलिस को सूचना देने के लिए आवेदन तैयार किया जा रहा था. विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस से मामले की जांच कर अज्ञात चोरों का पता लगाने और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए