सुदिव्य सोनू के अंतिम दर्शन में पहुंचे इरफान अंसारी, भावुक होकर रो पड़े

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित करते मंत्री डॉ इरफान अंसारी | Prabhat Khabar Network

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी गिरिडीह पहुंचकर अपने साथी मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के अंतिम दर्शन में शामिल हुए. अपने करीबी साथी के निधन से बेहद भावुक हुए अंसारी ने कहा कि भाई को खोने का दर्द शब्दों में बयां करना मुश्किल है.

विज्ञापन

जामताड़ा : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी रविवार सुबह गिरिडीह पहुंचकर अपने साथी मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि में शामिल हुए. इस दौरान वे अपने करीबी साथी के निधन से बेहद भावुक नजर आए और शोक व्यक्त करते हुए रो पड़े.

आपके शहर में

विज्ञापन
गिरिडीह में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित करते मंत्री डॉ इरफान अंसारी | Prabhat Khabar Network
गिरिडीह में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित करते मंत्री डॉ इरफान अंसारी | Prabhat Khabar Network

सुदिव्य को खोने का दर्द शब्दों में बयां करना मुश्किल : इरफान

डॉ. अंसारी ने कहा कि आज मन बेहद व्यथित है. अपने भाई को खोने का दर्द शब्दों में बयां करना मुश्किल है. हमने अपना एक भाई, अपना साथी और एक समर्पित जनसेवक खो दिया है. उनका असमय निधन हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है.

झारखंड की राजनीति को भी अपूरणीय क्षति

उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से झारखंड की राजनीति को भी अपूरणीय क्षति हुई है. उनके जैसा व्यक्तित्व और उनकी कमी को पूरा कर पाना आसान नहीं होगा. उन्होंने हमेशा लोगों के बीच रहकर जनसेवा को प्राथमिकता दी.

दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

स्वास्थ्य मंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि परमात्मा उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार, समर्थकों और चाहने वालों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें.

योगदान और स्मृतियां हमेशा जीवित रहेंगी : इरफान

इस अवसर पर डॉ. इरफान अंसारी ने दिवंगत मंत्री को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनका योगदान एवं उनकी स्मृतियां हमेशा लोगों के बीच जीवित रहेंगी.

ॐ शांति.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola