जामताड़ा के 30,058 विद्यार्थियों को मिलेगी पोशाक की राशि, 15 सितंबर तक डीबीटी

Updated:
विज्ञापन

समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय जामताड़ा | Prabhat Khabar Network

झारखंड के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को 15 सितंबर 2026 तक पोशाक के लिए 1200 रुपये डीबीटी के माध्यम से मिलेंगे. इस योजना से राज्य भर में 11 लाख से अधिक विद्यार्थियों को लाभ होगा.

विज्ञापन

जामताड़ा : वित्तीय वर्ष 2026-27 में झारखंड के सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक अध्ययनरत सभी कोटि के छात्र-छात्राओं को पोशाक की राशि डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध करायी जाएगी. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-जिला कार्यक्रम पदाधिकारी तथा जिला शिक्षा अधीक्षक-सह-अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को इस संबंध में निर्देश जारी किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

15 सितंबर तक विद्यार्थियों के खाते में भेजनी है राशि

निर्देश के अनुसार निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप विद्यार्थियों की सूची पीएफएमएस पोर्टल पर अपलोड कर राज्य कार्यालय के डीबीटी सेल से समन्वय स्थापित करते हुए 15 सितंबर 2026 तक विद्यार्थियों के बैंक खातों में राशि उपलब्ध कराना सुनिश्चित करना है. डीबीटी के बाद विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को पोशाक खरीदने के लिए भी प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया गया है.

जामताड़ा में कक्षा 9 के 10,887 विद्यार्थी शामिल

जारी आंकड़ों के अनुसार जामताड़ा जिले में कक्षा 9 में 10,887, कक्षा 10 में 9,276, कक्षा 11 में 4,987 तथा कक्षा 12 में 4,908 विद्यार्थी निर्धारित किए गए हैं. इस प्रकार चारों कक्षाओं में कुल 30,058 विद्यार्थियों को पोशाक की राशि का लाभ मिलेगा.

प्रति विद्यार्थी 1,200 रुपये निर्धारित

प्रत्येक विद्यार्थी को दो सेट पोशाक, एक स्वेटर तथा एक सेट जूता-मोजा उपलब्ध कराने के लिए प्रति छात्र 1,200 रुपये निर्धारित हैं. हालांकि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय और नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों की संख्या इस आंकड़े में शामिल नहीं है, क्योंकि इन विद्यालयों को पोशाक की राशि अलग से प्राप्त होती है.

राज्य में 11,30,618 विद्यार्थियों का लक्ष्य

पूरे राज्य में चारों कक्षाओं के लिए कुल 11,30,618 विद्यार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. परिषद ने कहा है कि राशि डीबीटी के बाद विद्यार्थियों और अभिभावकों को पोशाक खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया जाए, ताकि सरकारी राशि का सही उपयोग सुनिश्चित हो सके.

सही उपयोग के लिए जागरूक करने का निर्देश

परिषद ने संबंधित अधिकारियों को समय पर डीबीटी सुनिश्चित करने तथा राशि के सही उपयोग के लिए विद्यार्थियों और अभिभावकों को जागरूक करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola