सुदिव्य सोनू के निधन पर भावुक हुए विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, बोले- जीवनभर महसूस होगी कमी

Updated:
विज्ञापन

पुरानी तस्वीर में सुदिब्य कुमार सोनू, स्पीकर व अन्य मंत्री गण | Prabhat Khabar Network

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर पुरानी तस्वीर साझा कर उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी।.जानें क्या कहा उन्होंने.

विज्ञापन

फतेहपुर से राजेश चौधरी की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

फतेहपुर : झारखंड सरकार के मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्पित नेता सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से झारखंड की राजनीति और सामाजिक जीवन में शोक की लहर है. झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने सोनू के साथ की पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी.

ये भी पढ़ें: Sudivya Kumar Sonu Live Update: सुदिव्य सोनू की पार्थिव शरीर देख फूट-फूट कर रो पड़े सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

‘मन गहरे दुख और वेदना से व्यथित है’

विधानसभा अध्यक्ष ने अपनी पोस्ट में लिखा कि देर रात प्रिय छोटे भाई सुदिव्य कुमार सोनू के निधन का अत्यंत दुखद समाचार मिला. इस खबर से मन गहरे दुख और वेदना से व्यथित है. उन्होंने कहा कि इस असहनीय सत्य को स्वीकार कर पाना बेहद कठिन है.

राजनीतिक साथी नहीं, प्रिय छोटे भाई थे सोनू

रबीन्द्रनाथ महतो ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू उनके लिए केवल राजनीतिक साथी नहीं, बल्कि प्रिय छोटे भाई जैसे थे. सोनू उन्हें हमेशा स्नेह और आत्मीयता के साथ “मान्यवर” कहकर संबोधित करते थे. उन्होंने कहा कि उनका यह अपनत्व भरा संबोधन अब हमेशा उनकी स्मृतियों में गूंजता रहेगा.

झारखंड की अस्मिता और अधिकार की लड़ाई में योगदान

उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन से लेकर झारखंड की अस्मिता, अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई तक सुदिव्य कुमार सोनू का समर्पण और योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा. उनका असमय निधन व्यक्तिगत रूप से उनके लिए बेहद बड़ी और अपूरणीय क्षति है. उन्होंने कहा कि सोनू के जाने से पैदा हुई कमी जीवनभर महसूस होती रहेगी.

‘अंतिम जोहार’

श्रद्धांजलि संदेश के अंत में विधानसभा अध्यक्ष ने भावुक होकर लिखा, “सोनू भाई, आपका यूं अचानक चले जाना मेरे लिए व्यक्तिगत और अपूरणीय क्षति है. विनम्र श्रद्धांजलि. अंतिम जोहार.”

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola