भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जामताड़ा में कांग्रेस नेता का फूंका पुतला

Updated:
विज्ञापन
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जामताड़ा में कांग्रेस नेता का फूंका पुतला

जामताड़ा. भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह के नेतृत्व में बुधवार को जामताड़ा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह के नेतृत्व में बुधवार को जामताड़ा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया. भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध में मतदान किया गया था. इसी आरोप में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया. कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व और सम्मान देने के उद्देश्य से नारी शक्ति वंदन अधिनियम लेकर आई है, लेकिन कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने इसका विरोध किया. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष महिलाओं को बराबरी का अधिकार देने के पक्ष में नहीं है. कहा कि भाजयुमो महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए हमेशा संघर्ष करता रहेगा. भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने कहा कि विपक्षी दलों का रुख महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है. पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के विधेयक आवश्यक हैं. मौके पर नगर मंत्री ब्रजेश राउत, अनिकेत शर्मा, आरती कुमारी, नेहा कुमारी, विभा कुमारी, नूपुर कुमारी, विभूति यदुवंशी, सपना कुमारी, बाबा यादव, अमन कुमार, काजल कुमारी सहित अन्य शामिल हुए.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola