भाजपाइयों ने मालदा हिंसा के विरुद्ध निकाला विरोध मार्च

Updated:
विज्ञापन
भाजपाइयों ने मालदा हिंसा के विरुद्ध निकाला विरोध मार्च

मिहिजाम. पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद व मालदा में हुई हिंसा के विरोध में रूपनारायणपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार की शाम विरोध मार्च निकाला.

विज्ञापन

मिहिजाम. पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद व मालदा में हुई हिंसा के विरोध में रूपनारायणपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार की शाम विरोध मार्च निकाला. रूपनारायणपुर के आमडंगा से आरंभ होकर डाबरमोड़ तक आयोजित इस विरोध मार्च में बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक शामिल हुए. विरोध मार्च में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग को लेकर नारे लगाये. कहा कि राज्य में एक वर्ग सुनियोजित हिंसा का शिकार हो रहा है. इसमें सत्ताधारी दल की भूमिका संदिग्ध है. विरोध मार्च में भाजपा जिलाध्यक्ष देवतानु भट्टाचार्य, राज्य भाजपा नेता कृषनेंदु मुखर्जी, बप्पा चटर्जी, अरिजित राॅय, बबन मंडल, चिन्मय तिवारी आदि शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola